भोलेनाथ की कृपा के लिए सावन में इन चीजों का करें दान
By: Tanya Chand Source: Pinterest
सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
इस पावन महीने में दान करने से भोलेनाथ अति प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
सावन में दूध या चांदी का दान करने से चंद्रमा मजबूत और शांत होता है।
जरूरतमंदों को काले तिल का दान करने से शनि दोष दूर हो जाता है।
इस महीने में अनाज और वस्त्रों का दान महापुण्यदायक फल प्रदान करता है।
शिवलिंग पर चढ़े देसी घी का दान जीवन के समस्त आर्थिक संकट मिटाता है।
इन पवित्र वस्तुओं के दान से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।