अंशुला कपूर की शादी की तस्वीरों ने जीता दिल, जाह्नवी-खुशी के लुक की भी खूब चर्चा

By- Nidhi Kushwaha

Source- instagram

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शादी के बाद अपनी खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर कीं।

पीच कलर के ब्राइडल लहंगे, हैवी ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप में अंशुला किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं। उनके ब्राइडल लुक की खूब तारीफ हो रही है।

एक तस्वीर में अंशुला और रोहन एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों के चेहरों पर नए सफर की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

रोहन ठक्कर जब अंशुला की मांग में सिंदूर भरते नजर आए, तो यह पल शादी की सबसे भावुक तस्वीरों में शामिल हो गया।

शादी में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने स्टाइलिश लुक में पहुंचीं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की शादी पूरे कपूर परिवार के लिए बेहद खास मौका रही। परिवार के साथ बिताए गए कई यादगार पल तस्वीरों में कैद हुए।