सहेली के विवाह में बेहद खूबसूरत दिखीं तमन्ना भाटिया
By- Tanya Chand Source- Instagram
खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में तमन्ना भाटिया का जलवा देखने को मिला।
इस भव्य विवाह समारोह में तमन्ना भाटिया बेहद पारंपरिक साउथ इंडियन लुक में पहुंची थीं।
अपनी सहेली की शादी के लिए तमन्ना ने एक खूबसूरत ऑफ-व्हाइट साड़ी चुनी थी।
उनकी साड़ी के साथ मैचिंग दुपट्टे पर महीन और आकर्षक गोल्डन जरी कढ़ाई थी।
इस लुक को निखारने के लिए तमन्ना ने गले में शानदार मोतियों का हार पहना।
उन्होंने लाउड मेकअप की जगह बहुत ही सटल और ग्लोइंग लुक को चुना था।
महफिल में तमन्ना ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जमकर क्यूट पोज भी दिए।