UP चुनाव: BJP को एक और बड़ा झटका, अब इस विधायक ने दिया इस्तीफा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में BJP से विधायको के इस्तीफा देने का सिलसिला चलता ही जा रहा है। अब BJP के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

भाजपा विधायक विनय शाक्य (फाइल फोटो)
भाजपा विधायक विनय शाक्य (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से विधायको के इस्तीफा देने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं रहा है। गुरुवार को भाजपा के 8वें विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज का इस्तीफा औरया से बिधूना विधायक विनय शाक्य ने दिया है। 

विनय शाक्य ने प्राथमिक सदस्यता के पद से इस्तीफा दिया है। विनय शाक्य ने बुधवार को ही BJP को छोड़ने की घोषणा की थी और कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य जहां कहेंगे वहीं हम जाएंगे। 

बता दें कि इसके पहले उत्तर प्रदेश में शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यूपी में पिछले तीन दिनों में भाजपा के 8 विधायक पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। इनमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का संकट बढ़ता जा रहा है। भाजपा छोड़ने वाले नेताओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।










संबंधित समाचार