देश का यह 22वां राज्य आज ही आया था अस्तित्व में, जानिये बाधाई संदेश में क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य जैविक खेती के क्षेत्र में अग्रणी है तथा इसने जैव-विविधता को समृद्ध किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम वासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम वासियों को दी बधाई


नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य जैविक खेती के क्षेत्र में अग्रणी है तथा इसने जैव-विविधता को समृद्ध किया है।

सिक्किम 16 मई, 1975 को देश का 22वां राज्य बना था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। सिक्किम आधुनिकता और विशिष्ट परंपराओं का एक बेजोड़ मेल पेश करता है। राज्य जैविक खेती के क्षेत्र में अग्रणी है तथा इसने जैव-विविधता को समृद्ध किया है और सतत विकास का मॉडल तैयार किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष राज्य की यात्रा के दौरान वहां के लोगों के गर्मजोशी वाले व्यवहार से मैं अभिभूत हुई। सिक्किम के सतत विकास के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’










संबंधित समाचार