यौन उत्पीड़न के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनतिलका को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत की राजधानी सिडनी में एक 29 वर्षीय महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार
श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार


सिडनी: श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनतिलका को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत की राजधानी सिडनी में एक 29 वर्षीय महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने यहां जारी बयान में कहा कि गुनतिलका और महिला के बीच कई दिनों तक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर बातचीत के बाद दोनों की मुलाकात हुई थी।

गुनतिलका पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार दो नवंबर को रोज़ बे उपनगर के एक निवास में महिला का यौन उत्पीड़न किया। (वार्ता)










संबंधित समाचार