
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी कर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इसकी जानकारी खुद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।"
सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा
➡️इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
➡️कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार किया
➡️जयराम रमेश ने दी इस्तीफे की जानकारी #SamPitroda #Resignation #Congress pic.twitter.com/uiXCKq90Qu— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 8, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की रंगभेद के जरिए विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में पित्रोदा पूर्वी भारत के लोगों की तुलना चीनी और दक्षिण भारत के लोगों की तुलना अफ्रीकी लोगों से करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस निशाने पर है। हालांकि पार्टी ने पित्रौदा के बयान से किनारा कर लिया है।
Published : 8 May 2024, 7:38 PM IST
Topics : Indian Overseas Congress President resign Sam Pitroda अध्यक्ष इंडियन ओवरसीज कांग्रेस इस्तीफा सैम पित्रोदा