New Delhi: अस्पताल की कर्मचारी का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

दिल्ली सरकार के एक अस्पताल की 40 वर्षीय कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यौन उत्पीड़न (फाइल)
यौन उत्पीड़न (फाइल)


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के एक अस्पताल की 40 वर्षीय कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात गोविन्द बल्लभ पंत अस्पताल में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी द्वारा महिला के साथ बर्बरता की खबरों पर एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच या अब तक की जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है और महिला ने भी अपने बयान में ऐसी किसी हरकत का आरोप नहीं लगाया है।

अधिकारी ने कहा कि आई पी एस्टेट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है।










संबंधित समाचार