दिल्ली पुलिस के सुरक्षा मुख्यालय लगी आग

डीएन ब्यूरो

दिल्ली पुलिस के सुरक्षा मुख्यालय पर शनिवार को सुबह आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुख्यालय में आग लगी
दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुख्यालय में आग लगी


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में विनय मार्ग पर स्थित दिल्ली पुलिस के सुरक्षा मुख्यालय पर शनिवार को सुबह आग लग गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दमकल विभाग ने बताया कि उसे घटना के बारे में सुबह 11 बजकर करीब 10 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद उसने मौके पर पांच अग्निशमन गाड़ियों को भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। (भाषा)










संबंधित समाचार