राजस्थान विधानसभा चुनाव में जरूरतमंद मतदाताओं को मिलेगी ये खास सुविधा

डीएन ब्यूरो

राजस्थान में इस साल के आखिर होने वाले विधानसभा चुनाव में जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा हेतु अतिरिक्त व्हील चेयर खरीदने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


जयपुर: राजस्थान में इस साल के आखिर होने वाले विधानसभा चुनाव में जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा हेतु अतिरिक्त व्हील चेयर खरीदने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सरकार द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 10,072 व्हीलचेयर की खरीदी के लिए 8.76 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य में जरूरतमंद मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्तमान में 10,734 व्हीलचेयर उपलब्ध हैं। सरकार ने 10,072 अतिरिक्त व्हीलचेयर खरीदी को मंजूरी दी है। मतदान के बाद इनका उपयोग राजकीय चिकित्सालयों में होगा और मतदान के वक्त फिर से इनका उपयोग निर्वाचन प्रक्रिया में होगा।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य फैसले में जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के लिए सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के 33 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इससे प्रकोष्ठ के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण अधिकारी के रूप में सहायक लेखाधिकारी-प्रथम के पदों के सृजन किया जाएगा।

वहीं हनुमानगढ़ जिले के नोहर में सिद्धमुख नहर व नोहर फीडर प्रणाली में पुराने टूटे नालों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराने के लिए 58.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।










संबंधित समाचार