हिंदी
नई दिल्ली: विजय लक्ष्मी पंडित कैबिनेट मंत्री बनने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं। 1937 में वो संयुक्त प्रांत की प्रांतीय विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं और स्थानीय स्वशासन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त की गईं। 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली वह विश्व की पहली महिला थीं। वह यूएन जनरल असेम्बली में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1459 - राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1777 - आइसक्रीम का पहला विज्ञापन जारी हुआ।
1797 - फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर जीत हासिल की।
1847 - विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1890 - ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच का शुभारंभ हुआ।
1902 - पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की।
1908 - जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर।
1915 - क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1921 - पहला नेशनल हॉस्पिटल डे मनाया गया।
1925 - उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
1926 - हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला विमान बना।
1941 - बर्लिन में दुनिया का पहला वार्किंग प्रोग्रामेबल पूरी तरह से ऑटोमैटिक कम्प्यूटर जेड 3 पेश किया।
1942 - आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
1949 - विजयलक्ष्मी पंडित यूएन जनरल असेम्बली में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं।
1952 - जोधपुर के महाराजा का ताज गज सिंह को पहनाया गया।
1965 - इजरायल और पश्चिमी जर्मनी ने राजनयिक संबंधों की शुरुआत की।
Published : 12 May 2019, 2:38 PM IST
No related posts found.