Site icon Hindi Dynamite News

आज ही के दिन ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम हुआ था शुरू

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 28 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आज ही के दिन ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम हुआ था शुरू

नई दिल्ली: आज ही के दिन 1857 का संग्राम ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक बड़ी और अहम घटना थी। इस क्रांति की शुरुआत 10 मई, 1857 को मेरठ से हुई, जो धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली, अवध आदि स्थानों पर फैल गई। क्रांति की शुरुआत तो एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई, लेकिन समय के साथ उसका स्वरूप बदल कर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1427- यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1503- इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।

1526- पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।

1534 – फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुंचा।

1655- ब्रिटिश सेना ने जमैका पर अपना कब्जा किया।

1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।

1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आॅस्ट्रिया को हराया।

1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम नागरिकों के लिए खोला गया।

1857 – स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ की छावनी से शुरू हुयी।

1908 – वेस्ट वर्जीनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।

1916 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।

1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर हमला किया।

1945 – रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर अपना कब्जा किया।

1959 – सोवियत सेना अफगानिस्ताान पहुंची।

1962 – मार्वल कॉमिक्स ने ‘द इनक्रिडिबल ल्क’ का पहला अंक प्रकाशित किया।

1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1981 – बॉम्बे (मुंबई) में पहली बार रात में क्रिकेट मैच खेला गया।

1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।

1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला ने प्रेटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

1995 – दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट गिरने से लगभग 104 मजदूरों की मौत हो गयी।

2000 – भारत और ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

2000 – यूरोपीय देश घाना में हुए एक फ़ुटबाॅल मैच के दौरान हुयी हिंसा में लगभग 130 दर्शकों की मौत।

2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।

2007 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।

2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य लोग घायल हुए।

2014 – दक्षिण अफ्रीका में हुए आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत।

Exit mobile version