आज ही के दिन 13 साल पहले मुंबई की लोकल ट्रेनों में फटे थे सात कुकर

डीएन ब्यूरो

यूं तो इतिहास के पन्‍नों में अच्‍छे बुरे सभी अनुभव दर्ज होते हैं लेकिन आज का दिन खासकर भारत के लिए बेहद दर्द भरी यादों का है। आज से 13 साल पहले मुंबई में 7 कुकर फटे थे , उन कुकर में बम थे। 11 मिनट के अंदर हुए 7 धमाकों की आज 13वीं बरसी है।

मुंबई में सीरियल धमाके
मुंबई में सीरियल धमाके


नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1346 - लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।

1673 - नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर ​हुए।

1776 - प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की।

1781 - थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।

1889 - सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1919 - नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।

1921 - मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 - अमेरिका के फिल्म उद्योग हॉलीवुड की स्थापना।

1923 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री टुन टुन का जन्म।

1957 - इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।

1960 - फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म।

1975 - चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमें सैनिकों की 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थीं।

1987 - संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

2003 - भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन।

2006 - मुंबई में सीरियल धमाके हुए जिसमें 209 लोग मारे गए।

2008 - एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
 










संबंधित समाचार