कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, जानिये पूरा हेल्थ अपडेट

डीएन ब्यूरो

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती सिद्धरमैया को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया


बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती सिद्धरमैया को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

जिस निजी अस्पताल में पार्वती सिद्धरमैया को भर्ती कराया गया है, उसने बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मणिपाल हॉस्पिटल्स के मुताबिक, पार्वती सिद्धरमैया को मंगलवार रात भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को बुखार था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती सिद्धरमैया को कल रात यहां भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। वर्तमान में वह एमआईसीयू में हैं और आज उन्हें वार्ड में ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री के सुबह 11 बजे अस्पताल आने की उम्मीद है।’’

पार्वती सिद्धरमैया की बीमारी के बारे में जानकारी दिए बगैर अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने अस्पताल से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।










संबंधित समाचार