आईपीएल 11: मैच के दौरान धोनी की फैन ने किया धोनी को प्रपोज

डीएन संवाददाता

क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से धोनी की स्टार पावर दिखी। धोनी के लिए एक लड़की ने एक ख़ास सन्देश जारी किया। पढ़िये पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता किसी से भी छुपी नहीं है। धोनी के फैंस उनसे मिलने के लिए किसी ही हद से गुजर जाने को तैयार रहते है।  वही आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार से धोनी की लोकप्रियता देखने को मिली। जहाँ मैच के दौरान एक लड़की ने खुलेआम धोनी के लिए अपने प्यार का इजहार किया। 

शुक्रवार को चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच खेला गया था।  इस दौरान मैदान में एक लड़की अपने हाथ में एक प्लेकार्ड थामे हुई थी।  उस प्लेकार्ड पर उसने मैसेज लिखा...' मैं अपने फ्यूचर पार्टनर से माफी चाहूंगी, पर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेंगे.' इस फोटो को आईसीसी के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। अब लोग इसे खू खूब रीट्वीट और शेयर कर रहे हैं।  वही आप को बता दे कि इस मैच में वाटसन के शतक की दम पर चेन्नई ने 64 रन से जीत हासिल की थी।  
 










संबंधित समाचार