आज मुंबई में एक्टर जगदीप हुए सुपुर्द-ए-खाक, अपने पहले ही डायलॉग से ही जीत लिया था दिल

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमिडियन और एक्टर जगदीप बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। आज उन्हें मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

एक्टर जगदीप (फाइल फोटो)
एक्टर जगदीप (फाइल फोटो)


मुंबईः 1975 में आई मशहूर बॉलीवुड फिल्म शोले में सुरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध कॉमेडियन अभिनेता जगदीप ने अब इस दुनियां को अलविदा कह दिया है, 81साल की उम्र में जगदीप का उनके घर पर बुधवार रात 8.40 पर मुंबई में निधन हो गया।

आयु संबंधी समस्याओं के कारण वह अस्वस्थ थे। आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। एक्टर जगदीप के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।