JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी के खिलाफ FIR, जानें क्या है कारण

डीएन ब्यूरो

रविवार को दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी
JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी


नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन की ओर से शिकायत मिलने के बाद दो एफआईआर दर्ज की हैं। 

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने JNU हिंसा मामले में JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष और 19 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये एफआईआर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने, सर्वर रूम को तबाह (4 जनवरी का मामला) करने को लेकर की गई है। पुलिस ने ये एफआईआर 5 जनवरी को दर्ज की है। पुलिस ने ये FIR JNU प्रशासन की शिकायत पर दर्ज की है।

बता दें कि 5 जनवरी को जो JNU में हिंसा हुई उसमें आइशी घोष घायल हो गई थीं, उनके सिर से काफी खून बह रहा था। JNU हिंसा मामले पर शिक्षा मंत्रालय की ओर से बैठक की गई।