झारखंड में कोरोना से पहले मरीज की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12

डीएन ब्यूरो

झारखंड में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की मौत हो गई वहीं राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी में पांच और बोकारो में तेलो गांव के तीन और के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की मौत हो गई वहीं राजधानी रांची के हिंदीपीढ़ी में पांच और बोकारो में तेलो गांव के तीन और के पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
 
बोकारो के जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अशोक पाठक ने आज यहां बताया कि जिले के गोमिया सडम निवासी कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्ध का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद कल देर रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले वह राज्य के पहले मरीज हैं।
 
पाठक ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार है जिनमें आठ वर्ष की एक बच्ची भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बोकारो जेनरल अस्पताल में 27 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।(वार्ता)









संबंधित समाचार