Crime in UP: बाराबंकी के दिव्यांग अनाथालय में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

यूपी के बाराबंकी स्थित दिव्यांग अनाथालय में गुरुवार रात को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से गुरुवार रात दो मंद बुद्धि किशोरियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। अवैध रूप से संचालित दिव्यांग अनाथालय में दरिंदों ने दो दिव्यांग किशोरियों से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित लड़कियों की तहरीर पर पुलिस ने संस्थान के प्रबंधक सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया है। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद दिव्यांग कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरेन्द्रपुर में स्थित अमर दिव्यांग सेवा संस्थान आश्रय गृह का है।

वारदात के बाबत जानकारी देते एसपी

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली को दिए गए शिकायती पत्र में अमर दिव्यांग सेवा संस्थान आश्रय गृह की संचालिका सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि यहां विगत कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चार लड़कियां और एक लड़का रह रहा है। इस अनाथालय के प्रबंधक सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार रत्नाकर हैं।

यह भी पढ़ें | बाराबंकी: 9 करोड़ की लागत से सुधरेगा शहर का ड्रेनेज सिस्टम, जलजमाव से मिलेगी निजात

सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने साथी राम कैलाश के साथ बीती 25 और 30 अप्रैल को किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

जिलाधिकारी बाराबंकी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कमेटी का गठन कर अनाथालय का निरीक्षण कराया। दिव्यांग अनाथालय में व्यवस्था सही न होने पर एक आश्रित को उसके घर और तीन अज्ञात आश्रितों को लखनऊ शिफ्ट कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। जांच में सामने आया कि दिव्यांग अनाथालय में 41 दिव्यांग मंदित किशोरियों का पंजीकरण है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें | चन्दौली में किशोरी के साथ गैंगरेप, साथी युवक को पेड़ से बांधा

वहीं अनाथालय में किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म पर दिव्यांग कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे मामले में दिव्यांग कल्याण विभाग चुप्पी साधे हुए है।










संबंधित समाचार