COVID-19 Upadate: पढिये, कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच यह राहत वाली खबर

DN Bureau

भले ही भारत कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले देशों की सूची में सातवें स्थान पर आ गया है, लेकिन इससे जुड़ी एक खबर राहत देने वाली भी है। जानिये, क्या है यह..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नयी दिल्ली: भले ही भारत कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले देशों की सूची में सातवें स्थान पर गया है और अब संक्रमितों की संख्या 1.90 लाख के करीब पहुंच गयी है, लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है तथा लोगों के स्वस्थ होने की दर रविवार को 47.62 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर केवल 2.83 प्रतिशत रही।

शनिवार को संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 46.88 फीसदी जबकि मृत्यु दर केवल 2.84 प्रतिशत रही थी।

शुक्रवार को संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 42.88 फीसदी थी जबकि मृत्यु दर केवल 2.83 फीसदी थी। इससे पहले गुरुवार को संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 42.60 फीसदी थी जबकि मृत्यु दर 2.85 फीसदी थी। कोविड19इंडियाडॉटओआरजीके आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 189094 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आज सुबह यह संख्या 182143 थी। अब तक कुल 90056 मरीज स्वस्थ हुये हैं जबकि 5358 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 93672 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

जॉनहाप्किंस विश्वविद्यालय के अनुसार, जर्मनी में एक लाख 83 हजार और फ्रांस में एक लाख 88 हजार से अधिक मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। तीन दिन पहले ही भारत तुर्की को पीछे छोड़कर नवें स्थान पर पहुँचा था। आज वह इस मामले में सातवें स्थान पर पहुँच गया।

दुनिया भर में कोविड-19 के अब तक 61 लाख से अधिक मामले सामने चुके हैं। इनमें 17.73 लाख मामले अकेले अमेरिका से हैं। इसके बाद क्रमश: ब्राजील (4.98 लाख), रूस (4.05 लाख), ब्रिटेन (2.76 लाख), स्पेन (2.39 लाख) और इटली (2.32 लाख) का स्थान है। (वार्ता)










संबंधित समाचार