Chandrayaan-3: इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-3 पहुंचा ऊपरी कक्षा में, जानिये आगे के सफर की खास बातें

डीएन ब्यूरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

इसरो ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में
इसरो ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में


बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसरो ने सोमवार को कहा, ‘‘अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है।’’

उसने कहा कि अगला चरण मंगलवार अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच प्रस्तावित है।

चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था।










संबंधित समाचार