C V Ananda Bose appointed WB governor: जानिये कौन हैं सी वी आनंद बोस, जो बने हैं पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल

डीएन ब्यूरो

सी. वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन की ओर से यह जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

सी. वी. आनंद बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त
सी. वी. आनंद बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त


नयी दिल्ली: सी वी आनंद बोस (71) को बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। सी वी आनंद बोस केरल कैडर के 1977 बैच के (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वेस्ट बंगाल के राज्यपाल पद पर नियुक्ति से पहले डॉ. सीवी आनंद बोस मेघालय सरकार के निवर्तमान सलाहकार हैं।  

सीवी आनंद का बतौर आईएएस से कलेक्टर और वहां से गवर्नर बनने तक का सफर काफी लंबा व रौचक रहा है। उन्होंनें 2011 में रिटायर होने से पहले नेश्नल म्यूजियम में एक प्रशासक के तौर पर काम किए थे। वह केंद्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

बोस एक लेखक भी हैं। उन्होंने अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में 40 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। सीवी आनंद बोस को जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। वह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पहले फेलो भी हैं, जहां शीर्ष सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। 

डॉ. सीवी आनंद बोस उस कार्यकारी  समूह के अध्यक्ष थे जिन्होंने प्रधानमंत्री की सरकार के लिए विकास एजेंडा तैयार किया था। भारत सरकार ने "सभी के लिए किफायती आवास" के उनके कॉन्सेप्ट को अपनाया था।
 










संबंधित समाचार