संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP का बवाल, दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्

डीएन ब्यूरो

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मध्य दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में बीजेपी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन


नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मध्य दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पार्टी के कई कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप कार्यालय में एकत्र हुए और उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए सिंह की रिहाई की मांग की।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उन्होंने संसद में अडानी समूह से संबंधित मुद्दे उठाए थे।

सिंह को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के मामले में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।










संबंधित समाचार