सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरावट

डीएन ब्यूरो

सेंसेक्स 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 28,901.94 और निफ्टी 22.60 अंको की गिरावट के साथ 8,924.30 पर बंद हुआ।

ग्राफिक्स चित्रण
ग्राफिक्स चित्रण


मुंबई: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को चल रहे आखिरी चरण के मतदान के बीच देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 28,901.94 और निफ्टी 22.60 अंको की गिरावट के साथ 8,924.30 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.5 अंकों की बढ़त के साथ 29021.06 पर खुला और 97.62 अंकों की गिरावट के साथ 28,901.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29022.32 के ऊपरी और 28815.48 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स में 216 अंकों की तेजी


जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.8 अंकों की बढ़त के साथ 8,950.70 पर खुला और 22.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,924.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,957.05 के ऊपरी और 8,891.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से सिर्फ वित्त (0.13 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.21 फीसदी) और बैंकिंग (0.16 फीसदी) में तेजी रही।


यह भी पढ़ें: शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट


जबकि, धातु (1.91 फीसदी), रियल्टी (1.44 फीसदी), तेल एवं गैस (1.38 फीसदी), ऊर्जा (1.25 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.83 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 75.57 अंक गिरकर 13428.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 42.28 अंकों की गिरावट के साथ 13675.18 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)










संबंधित समाचार