गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए दही या छाछ?
By: Poonam
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए दही और छाछ दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं।
दोनों में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करते हैं।
लेकिन हाइड्रेशन के मामले में छाछ ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
छाछ शरीर को ठंडक देती है और गर्मियों में होने वाली थकान व डिहाइड्रेशन से बचाती है।
दही में फैट की मात्रा अधिक होती है, जबकि छाछ हल्की और लो-फैट होती है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
दोनों में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और D जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
इसलिए गर्मियों में छाछ को ज्यादा बेहतर और सेहतमंद विकल्प माना जाता है।