योग करते समय ना करें ये गलतियां, वरना आपकी सेहत को होगा बड़ा नुकसान

योग केवल शरीर की कसरत नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है।

यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करता है और जीवन में ऊर्जा भरता है।

योग शुरू करते समय कई लोग कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं।

पहली गलती होती है—सांस रोक लेना।

योग में सांस का प्रवाह बना रहना बेहद जरूरी है, वरना अभ्यास का असर घट जाता है।

सांस फूलना या रुकना इस बात का संकेत है कि आप शरीर पर अनावश्यक जोर डाल रहे हैं।

दूसरी आम गलती है—योग में सहायता उपकरणों का प्रयोग न करना।

ब्लॉक, बेल्ट और ब्लॉस्टर्स का उपयोग करना कमजोरी नहीं, समझदारी है।

हर शरीर की बनावट अलग होती है, इसलिए अपने अनुसार योग मुद्रा में एडजस्ट करना चाहिए।

तीसरी बड़ी भूल होती है—भरे पेट योग करना।

योग खाली पेट करना अधिक लाभकारी होता है, खासकर सुबह के समय।

पेट खाली होने से शरीर अधिक लचीला और ध्यान केंद्रित रहता है।

यदि आवश्यकता हो, तो योग से एक घंटे पहले हल्का फल या स्मूदी लिया जा सकता है।

रोज़ाना योग करने से तनाव घटता है, नींद बेहतर होती है और पाचन भी सुधरता है।

योग में निरंतर अभ्यास और सही तरीका ही स्थायी स्वास्थ्य का राज़ है।