सर्दियों में बालों की सेहत बिगाड़ रही हैं रोजमर्रा की ये 6 गलतियां

By: Tanya Chand

सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं।

गर्म पानी से रोजाना सिर धोना बालों की प्राकृतिक नमी कम कर सकता है।

गीले बालों में जोर से कंघी करना टूटने और झड़ने की वजह बन सकता है।

सर्दियों में स्कैल्प की सफाई नजरअंदाज करने से रूसी और खुजली बढ़ सकती है।

बार-बार हीटिंग टूल्स इस्तेमाल करना बालों को कमजोर और बेजान बना सकता है।

खानपान में प्रोटीन, आयरन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी असर डालती है।

बालों की सही देखभाल करें और लगातार झड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।