Winter Foot Care: सर्दियों में फटी एड़ियों से ऐसे बचें

By: Tanya Chand                   Source: Pinterest

सर्दियों में ठंडी हवाओं और नमी की कमी से एड़ियां रूखी होकर फटने लगती हैं।

एड़ियों की नियमित देखभाल न करने पर त्वचा में दरारें और दर्द बढ़ सकता है।

नहाने के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाकर मॉइस्चराइजर या गाढ़ी क्रीम लगाएं।

रात में सोने से पहले एड़ियों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर सूती मोजे पहनें।

पैरों को गुनगुने पानी में कुछ मिनट भिगोने से त्वचा मुलायम हो सकती है।

एड़ियों को साफ रखने के साथ पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना जरूरी है।

गहरी दरारों, खून निकलने या संक्रमण के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें।