कोलकाता में भीड़ से क्यों इरिटेट हुए लियोनेल मेसी?

By- Mrinal Pathak

IMG. Source: Internet

13 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी का भारत दौरा ऐतिहासिक माना गया।

हजारों फैंस ने महंगे टिकट खरीदे, सिर्फ मेसी की झलक पाने के लिए।

मेसी स्टेडियम में केवल 20-25 मिनट ही रुक पाए और सुरक्षा कारणों से बाहर ले जाए गए।

शुरुआत में मेसी खुश नजर आए और फैंस के साथ हाथ मिलाए, ऑटोग्राफ दिए।

अचानक बड़ी संख्या में लोग मैदान में घुस आए, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई।

मेसी असहज और इरिटेट होने लगे, माहौल पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गया।

इंटर मियामी के खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी हालात से परेशान हुए।

मेसी के जल्दी चले जाने से फैंस बेहद निराश हुए और आयोजकों की व्यवस्था पर सवाल उठे।