क्या कभी सोचा है कि कीबोर्ड QWERTY फॉर्मेट में ही क्यों होता है?
By: Poonam Rajput
आजकल लोग लिखने के लिए पेन से ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कीबोर्ड पर अल्फाबेट A-Z क्रम में नहीं होते?
इसका कारण है QWERTY फॉर्मेट, जो जानबूझकर बनाया गया था।
1870 में लैथम शोल्स ने दुनिया का पहला टाइपराइटर बनाया।
शुरुआती टाइपराइटर में कीज़ ABC क्रम में होती थीं।
लोग तेजी से टाइप करते थे, जिससे मशीन की पिनें उलझ जाती थीं।
यह उलझन टाइपराइटर को जाम कर देती थी।
इस समस्या को हल करने के लिए 1873 में बदलाव किया गया।
यही QWERTY कीबोर्ड फॉर्मेट आज तक इस्तेमाल हो रहा है।