सुबह क्यों बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानें चौंकाने वाला सच

By Saumya Singh

Source: Google

सुबह का समय दिल के लिए सबसे संवेदनशील माना जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर सुबह की दिनचर्या को थोड़ा धीमा और हेल्दी बनाया जाए, तो इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सुबह कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, यह तनाव बढ़ाने वाला हॉर्मोन है। इसके बढ़ने से दिल पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है।

ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर जाता है, उठते ही शरीर BP को तेजी से बढ़ाता है ताकि एक्टिव हो सके। यह बदलाव दिल पर अतिरिक्त बोझ डालता है।

रक्त (प्लेटलेट्स) ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं, इससे clot बनने का जोखिम बढ़ता है। यही clot अक्सर हार्ट अटैक की वजह बनता है।

सुबह की हड़बड़ी दिल को झटका देती है, फोन चेक करना, तेजी से उठना, बिना पानी या खाना लिए ही भाग-दौड़। यह दिल को और अधिक तनाव में डाल देता है।

धीमी शुरुआत दिल को सुरक्षित रखती है, उठते ही पानी पीना, दवाएं लेना, हल्का नाश्ता और 10–15 मिनट हल्का मूवमेंट, यह सुबह की “हार्ट स्ट्रेस विंडो” को काफी कम कर देता है।