सामने आया दुनिया का सबसे विशाल विमान

By: Poonam Rajput

June 19 2025

हाल ही में हुए विमान क्रैश के बाद कई विमानों में तकनीकी खराबी की खबरें सामने आई हैं।

इन घटनाओं ने विमानन कंपनी बोइंग की साख पर गंभीर असर डाला है।

ऐसे समय में लोग यह जानना चाह रहे हैं कि दुनिया का सबसे सुरक्षित और विशाल पैसेंजर प्लेन कौन सा है।

एयरबस का A380 अब तक का सबसे बड़ा पैसेंजर विमान है।

यह प्लेन दो मंजिला है, जो इसे और भी खास बनाता है।

A380 में दो फुल-लेंथ डेक होते हैं जो यात्रियों को अधिक जगह और आराम प्रदान करते हैं।

 इसमें चार अत्यंत शक्तिशाली इंजन लगे होते हैं जो इसकी उड़ान को बेहतरीन बनाते हैं।

इस विमान की लंबाई 238 फीट है जो किसी भी अन्य पैसेंजर प्लेन से ज्यादा है।

इसका विंगस्पैन 261 फीट है, जिससे इसकी मजबूती और संतुलन दोनों साबित होते हैं।

 A380 के लिए दुनियाभर के एयरपोर्ट्स को अपने टर्मिनल और गेट तक बदलने पड़े।

यह विमान एक साथ 800 से ज्यादा यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखता है।

भले ही तकनीकी खराबियों की चर्चा हो, लेकिन A380 अपनी विशालता और विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध है।