शरीर में खून का स्तर बढ़ाने में कौन से फल मदद करते हैं?

By: Poonam

 शरीर में खून का सही स्तर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. खून की कमी से कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सही खानपान अपनाना जरूरी है. आइए जानें, खून बढ़ाने के लिए कौन से फल खाएं.

खून का सही स्तर है जरूरी

 अनार खून बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है. इसमें आयरन और विटामिन भरपूर होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं और कमजोरी दूर करने में सहायक होते हैं.

अनार

 सेब रोज खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है. इसमें आयरन और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून की कमी को दूर करने और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं

सेब

केला शरीर को एनर्जी देने के साथ खून बढ़ाने में भी मदद करता है. इसमें आयरन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हीमोग्लोबिन स्तर को सुधारने में सहायक होते हैं.

केला

संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है. इसे खाने से शरीर में खून बनने की प्रक्रिया बेहतर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है

संतरा

 अंगूर खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यह खून को साफ करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर स्वस्थ और एक्टिव बना रहता है.

अंगूर

चुकंदर खून बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, फोलिक एसिड और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनर्जी देने में मदद करता है.

चुकंदर