साल 2026 में कब पड़ने वाली है होली ?
2026 में रंगों वाली होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी।
इसके एक दिन पहले यानी 3 मार्च को होलिका दहन होगा।
होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व माना जाता है।
इस दिन लोग रंग-गुलाल लगाकर पुराने मतभेद भुलाते हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे फगुआ, धुलेंडी और रंगवाली होली भी कहते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च शाम 5:55 बजे से शुरू होगी।
यह तिथि 3 मार्च शाम 5:07 बजे तक रहेगी।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।