कब है मकर संक्रांति?

By: Poonam 

नए साल की शुरुआत के साथ मकर संक्रांति को लेकर लोगों में तारीखों को लेकर असमंजस बना हुआ है।

पूर्णिया के प्रसिद्ध विद्वान पंडित मनोत्पल झा के अनुसार वर्ष 2026 में मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जा सकती है।

14 जनवरी 2026 को दोपहर 3:13 बजे सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

शास्त्रानुसार संक्रांति के समय से 8 घंटे पहले और बाद का समय पुण्यकाल माना जाता है, इसलिए मुख्य पर्व 14 जनवरी को रहेगा।

उदयतिथि मानने वाले लोग 15 जनवरी को भी स्नान और दान-पुण्य करेंगे, इसी दिन खरमास समाप्त होगा।

6. बिहार और मिथिलांचल में इस दिन ‘तिलों-तिलों बहबो’ कहने की परंपरा वंश वृद्धि और समृद्धि की कामना से जुड़ी है।

7. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं और दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं।

8. इस पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान, खिचड़ी का सेवन और तिल-गुड़ दान का विशेष महत्व माना जाता है।