20 या 21 कब है दिवाली

दिवाली 2025 कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाई जाएगी।

ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली 20 अक्टूबर को मनाना शुभ रहेगा।

 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त नहीं मिलेगा।

दिवाली पर दो शुभ मुहूर्त हैं: प्रदोष काल शाम 5:46 से 8:18 बजे तक।

लक्ष्मी पूजा का खास समय शाम 7:08 से 8:18 बजे तक रहेगा।

पूजा में पहले गणेश जी, फिर मां लक्ष्मी की विधिवत आराधना करें।

घर के पूर्व दिशा में लाल या गुलाबी वस्त्र पर चौकी रखकर पूजा करें।

दिवाली पर दीपक जलाकर भगवान राम के अयोध्या लौटने का जश्न मनाया जाता है।

यह पर्व रोशनी, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है।

अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 5:55 बजे खत्म होगी।