अगर उड़ान के दौरान खुल जाए प्लेन की खिड़की, तो क्या होगा?

BY:Poonam Rajput

July 02, 2025

प्लेन उड़ान के दौरान हवा में बेहद ऊंचाई पर होता है जहां दबाव सामान्य से बहुत कम होता है।

यदि प्लेन की खिड़की खुल जाए, तो केबिन का दबाव अचानक कम हो जाता है।

 इससे प्लेन के अंदर की ऑक्सीजन तेजी से बाहर निकलती है।

ऑक्सीजन की कमी यात्रियों को बेहोश तक कर सकती है।

तेज हवा का बहाव यात्रियों को खिड़की की ओर खींच सकता है।

हालांकि खिड़की का आकार छोटा होने के कारण बाहर निकलना मुश्किल होता है।

लेकिन यात्रियों के शरीर का हिस्सा बाहर की ओर अटक सकता है जिससे गंभीर चोटें हो सकती हैं।

विमान की संरचना को भी नुकसान पहुंच सकता है जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

 पायलट ऐसे हालात में इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास करता है।

इसीलिए प्लेन की खिड़कियां बेहद मजबूत और सुरक्षित बनाई जाती हैं ताकि ऐसी घटनाएं न हों।