भारत के 10 सबसे खूबसूरत झरने कौन से हैं?
कुंचिकल फॉल्स (कर्नाटक): 455 मीटर की ऊंचाई के साथ ये भारत का सबसे ऊंचा झरना है, जो कि घने जंगलों के बीच मनमोहक लगता है।
बरेली फॉल्स (ओडिशा): 399 मीटर की ऊंचाई के साथ ये भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है, जो कि शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है।
नोहकालिकाई फॉल्स (मेघालय): 340 मीटर ऊंचा ये झरना भारत का तीसरा सबसे ऊंचा झरना है,जो गहरे हरे पानी के पूल के साथ आकर्षित करता है।
दूधसागर फॉल्स (गोवा): 310 मीटर ऊंचा ये झरना दूधिया झाग के लिए प्रसिद्ध है।
जोग फॉल्स (कर्नाटक): 253 मीटर ऊंचा ये झरना चार धाराओं में बंटकर गिरता है।
अथिराप्पिल्ली फॉल्स (केरल): 'भारत का नियाग्रा' कहलाने वाला यह 25 मीटर ऊंचा झरना हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित है।
धुंधार फॉल्स (मध्य प्रदेश): संगमरमर की चट्टानों के बीच 30 मीटर की ऊंचाई से गिरता यह झरना धुंध के प्रभाव के लिए प्रसिद्ध है।
चित्रकूट फॉल्स (छत्तीसगढ़): 29 मीटर ऊंचा ये झरना अपनी चौड़ाई के लिए जाना जाता है, जिसे "भारत का नियाग्रा" भी कहा जाता है।
अब्बी फॉल्स (कर्नाटक): कॉफी और चाय के बागानों के बीच स्थित 21 मीटर ऊंचा ये झरना फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए आदर्श है।
होगेनक्कल फॉल्स (तमिलनाडु): 20 मीटर ऊंचा ये झरना "दक्षिण भारत का नियाग्रा" कहलाता है।