वैली ऑफ फ्लावर्स के 7 अद्भुत और अनदेखी तस्वीरें

By: Tanya Chand              Source: Pinterest

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी कुदरत का बेहद नायाब करिश्मा है। 

मानसून के मौसम में यहां सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ रंग-बिरंगे मनमोहक फूल खिल उठते हैं। 

यह खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी प्रमुखता से शामिल है। 

बादलों की ओट से छनकर आती धूप इन वादियों को और अधिक अलौकिक बनाती है। 

यहां के हरे-भरे मैदान और बर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों को बहुत लुभाती हैं।

ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह खूबसूरत घाटी किसी जन्नत से कम नहीं लगती है।

कुदरत के इस खूबसूरत नजारे को देखकर हर इंसान पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाता है।