By Saumya Singh
Source: Pinterest
अगर रात को सोते समय मच्छरों की भिनभिनाहट आपकी नींद उड़ा देती है, तो अब कॉइल या केमिकल वाले स्प्रे की जरूरत नहीं है।
घर के आसपास या गमलों में रुका हुआ पानी मच्छरों को पनपने का मौका देता है। सोने से पहले ऐसे पानी को तुरंत हटा दें ताकि मच्छर पैदा न हो सकें।
मच्छर छोटे रास्तों से भी घर में घुस जाते हैं। खिड़कियों और दरवाजों की जातियों को जांच लें ताकि वे फटे होने पर अंदर न आ सकें।
कमरे में कपूर जलाने या डिफ्यूजर में रखने से इसकी तेज खुशबू फैलती है। इस पारंपरिक तरीके से मच्छर तुरंत कमरे से बाहर भाग जाते हैं।
एक नींबू को आधा काटकर उसमें लौंग फंसाकर बेड के पास रख दें। इसकी खुशबू मच्छरों को आपके बिस्तर के आसपास भटकने नहीं देगी।
तेज हवा में मच्छर आसानी से नहीं उड़ पाते हैं। रात को सोते समय सीलिंग फैन या टेबल फैन चलाने से वे आपके पास नहीं आ सकेंगे।