जानिये वो जगह...जहां हुई थी शिव-पार्वती की शादी
By- Tanya Chand
Source- Google
सभी जानते हैं कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्ता की थी।
लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि भगवान शिव और देवी पार्वती की शादी कहां हुई थी।
तो बता दें कि शिव-पार्वती की शादी त्रियुगी नारायण मंदिर में हुई थी।
यह पवित्र स्थल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है, जहां आज भी इस पवित्र शादी की निशानियां मौजूद हैं।
यह स्थल इतना पवित्र है कि बहुत से कपल शादी होने के बाद यहां फिर से शादी करने के लिए पहुंचते हैं।
त्रियुगी नारायण मंदिर में आज भी वह अग्नि जीवित है, जिसके फेरे भगवान शिव और देवी पार्वती ने लिए थे।
शिव-पार्वती की शादी में भगवान विष्णु ने देवी पार्वती के भाई की भूमिका निभाई थी।
लैपटॉप हो रहा है गर्म? जानिए कूलिंग पैड से कैसे बढ़ाएं परफॉर्मेंस
ये भी देखें