By Saumya Singh
Source: Google
रात में सोने से आधा घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें। इससे दिमाग शांत होता है और जल्दी नींद आती है।
सोने से पहले 5 से 10 मिनट तक डीप ब्रीदिंग करने से शरीर रिलैक्स महसूस करता है। यह तनाव कम करके बेहतर नींद में मदद करता है।
कैफीन दिमाग को लंबे समय तक एक्टिव रखता है। इसलिए रात में हल्का भोजन करें और चाय-कॉफी से दूरी बनाएं।
सोते समय कमरे की लाइट धीमी रखें और शोर से बचें। शांत वातावरण शरीर को जल्दी स्लीप मोड में ले जाता है।
हर दिन अलग समय पर सोने से बॉडी क्लॉक बिगड़ सकती है। नियमित समय पर सोना और उठना अच्छी नींद के लिए जरूरी है।