सिंगर जुबीन गर्ग के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ था ये गाना, रातों रात बने स्टार
By- Nidhi Kushwaha
Img: Google
प्रसिद्ध सिंगर जुबीन गर्ग की आवाज़ ने लाखों दिलों को छुआ। 52 साल की उम्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में उनका निधन हो गया।
जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के जोरहाट में हुआ था। वे बचपन से ही संगीत के शौकिन थे और असमिया और बंगाली संगीत जगत में एक स्टार थे।
जुबीन को "असम का रॉकस्टार" कहा जाता है। उन्होंने 30 से अधिक भाषाओं में गाने गाए और अपनी आवाज़ से सबका दिल जीता।
जुबीन गर्ग सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गए थे, जो 19 से 21 सितंबर के बीच होना था।
स्कूबा डाइविंग करते वक्त जुबीन के साथ हादसा हुआ। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से रेस्क्यू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जुबीन गर्ग ने कई सुपरहिट गाने गाए, "या अली" (गैंगस्टर) ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके अलावा, "दिल तू ही बता" (क्रिश 3) भी काफी पसंद किया गया।
जुबीन गर्ग की आवाज़ और उनके गाने हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिन्दा रहेंगे। उनके निधन से संगीत की दुनिया को एक बड़ी क्षति हुई है।