बैन के बाद भी सुपरहिट हुआ Asha Bhosle का ये गाना, सुनकर आज भी झूम उठता है पूरा देश

By: Poonam

आशा भोसले ने अपने करियर में कई गाने गाए, जो सुपर-डुपरहिट रहे।

आशा भोसले के एक गाने पर बैन लग गया था, लेकिन आज भी उसे सुन लोग झूम उठते हैं।

आशा भोसले ने 'दम मारो दम' गाना गाया था, जिसमें जीनत अमान नजर आई थीं।

इस गाने को विवादित माना गया था, जिसकी वजह से इसे AIR और दूरदर्शन ने बैन कर दिया।

'दम मारो दम' पर ड्रग्स को बढ़ावा देने का आरोप लगा, जिसकी वजह से ये विवादों में रहा।​

हालांकि आशा भोसले को इस गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

'दम मारो दम' पहले लता मंगेशकर को मिला था, लेकिन बाद में आशा भोसले के पास चला गया।