सावन 2025 में ट्रेंड करेंगे ये खूबसूरत रंग, हरियाली के साथ अपने स्टाइल में लगाएं चार चांद

By: Sapna Srivastava

Source: Google

10 July 2025

सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, जो हरियाली और ताजगी का प्रतीक है।

इस मौसम में लोग हरे रंग को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अन्य रंग भी खूब जंचते हैं।

गुलाबी रंग मानसून में चेहरे को निखारता है और फ्रेश लुक देता है।

नारंगी रंग ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है।

बैंगनी या लैवेंडर रंग आपको रॉयल और क्लासिक लुक देता है।

पेस्टल ब्लू रंग ठंडक और सुकून का एहसास कराता है।

पीला रंग उत्सव और खुशी का रंग है, जो सावन के धार्मिक अवसरों पर खास होता है।

सावन में ये रंग आपके स्टाइल को नया आयाम देंगे और हर मौके पर आपको खास बनाएंगे।

इन रंगों के कपड़े सूट, साड़ी या कुर्ते के रूप में पहने जा सकते हैं।

सावन के त्योहारों में इन रंगों के साथ सही एक्सेसरीज पहनकर परफेक्ट लुक बनाया जा सकता है।