By: TAnya Chand        Source: Pinterest

बासी चावल से बनाएं मिनटों में ये टेस्टी नाश्ता

रात के बचे हुए बासी चावल से आप बेहद आसान नाश्ता बना सकते हैं। जो इस प्रकार है:

चावल में बेसन, उबली सब्जियां और मसालों के साथ मिलाकर तवे पर कुरकुरी टिक्की या कटलेट बनाए जा सकते हैं।

बासी चावल में तड़का लगाकर और अपनी मनपसंद सब्जियां डालकर झटपट फ्राइड राइस बनाया जा सकता है।

इसके अलावा बचे चावल में बेसन, कटी हरी मिर्च और मसालों का बैटर बनाकर गरमा-गरम पकौड़े तले जा सकते हैं।

बासी चावल को सूजी और दही के साथ पीसकर पतला और कुरकुरा डोसा बनाया जा सकता है।

राई, कढ़ी पत्ता, मूंगफली और नींबू के रस का तड़का लगाकर खट्टा-मीठा लेमन राइस बनता है।

गाढ़े दूध में इलायची और मेवों के साथ पकाकर इसकी स्वादिष्ट खीर बनाई जा सकती है।