सफर का मजा बढ़ाएंगे ये हेल्दी ट्रेवल स्नैक्स

By- Tanya Chand      Source- Google

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा के दौरान सेहतमंद बने रहना बेहद जरूरी माना जाता है। 

सफर में अनहेल्दी फास्ट फूड खाने से पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। 

इसलिए अपने साथ कुछ हल्के और पेट भरने वाले हेल्दी स्नैक्स जरूर रखें। 

भुने हुए चने और मखाने सफर के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। 

बादाम, काजू और अखरोट का कॉम्बिनेशन सफर के दौरान शरीर को तुरंत एनर्जी (ऊर्जा) देता है।

इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स और ओट्स कुकीज भी साथ रख सकते हैं। 

कम तेल में बने थेपले या बेक्ड मथरी स्वाद में लाजवाब होते हैं और दो-तीन दिन के सफर में भी आसानी से खराब नहीं होते।