8 घंटे सोने के बाद भी क्यों आती है नींद?
By: Tanya Chand
आठ घंटे की नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान और उनींदापन महसूस हो सकता है।
इसकी वजह केवल कम सोना नहीं, बल्कि नींद की खराब गुणवत्ता भी हो सकती है।
स्लीप एपनिया में सोते समय सांस बार-बार रुकती है, जिससे नींद प्रभावित होती है।
शरीर में आयरन की कमी भी थकान और लगातार नींद आने का कारण बन सकती है।
थायरॉइड की गड़बड़ी मेटाबॉलिज्म धीमा करके सुस्ती और कमजोरी बढ़ा सकती है।
तनाव, चिंता और डिप्रेशन भी नींद के चक्र को प्रभावित कर सकते हैं।
अनियमित दिनचर्या, देर रात स्क्रीन देखना और कैफीन भी नींद बिगाड़ सकते हैं।
लगातार समस्या रहने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, खुद दवा न लें।