श्रद्धा कपूर की क्यूटनेस पर फिदा हुआ सोशल मीडिया

By: Tanya Chand           Source: Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अक्सर जुड़ी रहती हैं। 

हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। 

इन वायरल तस्वीरों में श्रद्धा अपने छोटे और प्यारे पपी के साथ नजर आ रही हैं। 

उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका पपी उन्हें बार-बार डिस्टर्ब कर रहा है। 

फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही बायोपिक फिल्म 'ईठा' में दिखाई देंगी। 

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।