सावन में शिव पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, जानें संपूर्ण सामग्री

BY: Sapna Srivastava

Source: Google

11 July 2025

सावन माह में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

शिवलिंग पर जल अर्पण करना सबसे पहला और जरूरी पूजन कार्य है

बेलपत्र बिना शिव पूजा अधूरी मानी जाती है, इसे त्रिपत्र रूप में चढ़ाएं।

धतूरा और भांग महादेव को अत्यंत प्रिय हैं, इन्हें अर्पित करना शुभ होता है।

सफेद चंदन या भस्म से शिवलिंग का अभिषेक करना विशेष पुण्यदायी होता है।

पूजा में आक की मंजरियां और सफेद फूलों का प्रयोग करें।

धूप, दीप, नैवेद्य (फल या मिठाई) से पूजा को पूर्ण करें।

पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से अभिषेक करना उत्तम माना गया है।

रुद्राक्ष, शुद्ध जल और गंगाजल का प्रयोग शिव पूजा में अत्यंत प्रभावी होता है।

पूजा के अंत में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करें।